मेरठ, मई 24 -- साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने मुजफ्फरनगर निवासी उर्फ सिप्पा समेत उसके छह साथियों के खिलाफ गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज की है। यह गिरोह फर्जी फर्म बनाकर भोले-भाले लोगों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री योजनाओं के तहत रुपये ट्रांसफर करता था। पुलिस ने गिरोह के सभी सदस्यों की संपत्ति का ब्यौरा तैयार किया है, जो साइबर ठगी से अर्जित धन से खरीदी गई बताई जा रही है। थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि गैंगचार्ट के आधार पर गैंग लीडर आसिफ उर्फ सिप्पा निवासी तावली, थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर सहित छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। गिरोह में जमीर उर्फ जमील, तालिब, नौशाद, अकबर और तासिन अली शामिल हैं。 यह भी पढ़ें- शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 72 लाख की ठगी, तीन गिरफ्ता...