मेरठ, अप्रैल 19 -- सद्दीकनगर क्षेत्र में शनिवार रात दो वर्गों के बीच हुए विवाद के बाद तनाव फैल गया। आरोप है कि एक वर्ग ने दूसरे वर्ग के युवकों के साथ मारपीट कर दी, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी राजेश कांबोज के अनुसार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। जानकारी के अनुसार दो युवक भूमिया पुल नाले से सद्दीकनगर की ओर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- चार के खिलाफ झगड़ा करने में रिपोर्ट उनके साथ युवती भी मौजूद थी। इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों ने उन्हें रोककर मारपीट कर दी। घटना के बाद घायल युवकों का कोई पता नहीं चल सका।मारपीट की स...