मेरठ, जनवरी 29 -- सूबे में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। कांग्रेस ने पश्चिमी यूपी को साधने के लिए संविधान संवाद रैली के कार्यक्रम तैयार किए हैं। इनमें प्रदेश एवं पार्टी के शीर्ष नेता शिरकत करेंगे, जो सीधे जनता से संवाद करेंगे। पश्चिमी यूपी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने बताया कि अभी पार्टी नेतृत्व ने संविधान संवाद रैली को लेकर जो कार्यक्रम जारी किए हैं, इनमें 16 फरवरी को सहारनपुर एवं 22 फरवरी को मेरठ में संविधान संवाद रैली होगी। 30 मार्च को मुजफ्फरनगर एवं पांच अप्रैल को बागपत जिले के छपरौली में संविधान संवाद रैली का आयोजन किया जाएगा। जिन जिलों में रैल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.