मेरठ, अगस्त 12 -- बिजली से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) की ओर से पश्चिमांचल के सभी 14 जिलों में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविरों में बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंचकर बिल, मीटर, कनेक्शन, फाल्ट और अन्य बिजली संबंधी समस्याओं की शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। बुधवार को आयोजित शिविर में अधिशासी अभियंता कॉमर्शियल सौरभ मंगला एवं महेश कुमार ने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को मौके पर ही शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। कई उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर समाधान कराया गया, जबकि शेष शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

पीवीवीएनएल के निर्देश पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने अधिकारि...