मेरठ : व्यापारियों का हित सपा में सुरक्षित: प्रदीप जायसवाल
मेरठ, जुलाई 5 -- मेरठ। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि व्यापारियों का हित सपा में ही सुरक्षित है। सपा सरकार में व्यापारियों के हित के लिए कई निर्णय लागू हुए थे। आज व्यापारी परेशान है और व्यापार को लेकर चिंतित है। समाजवादी व्यापार सभा के मंडलीय सम्मेलन को संबोधित करने मेरठ पहुंचे समाजवादी व्यापार सभा प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी मंडलों में समाजवादी व्यापार सभा व्यापारियों के बीच जाएगी और सम्मेलन करेगी। इसकी शुरुआत मेरठ मंडल से की है। उन्होंने कहा कि सपा को ही व्यापारियों की चिंता है। उन्होंने दावा किया कि व्यापारियों के साथ ही पीडीए के दम पर प्रदेश में 2027 में फिर से समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और व्यापारियों के हित में योजनाएं बनाकर लागू की जाएंगी। इस दौरान सपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.