मेरठ : लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, दो महिला समेत चार गिरफ्तार
मेरठ, अप्रैल 11 -- फलावदा पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को उसकी मास्टरमाइंड महिला साथी पूजा समेत दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि दुल्हन ने शादी के बाद पति को नशीला पदार्थ देकर जेवरात लूटकर फरार हो गई थी। थाना क्षेत्र के एक गांव समसपुर निवासी पीड़ित विनेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि 23 मार्च को बिजनौर में उसकी शादी प्रियंका उर्फ प्रीति पत्नी ब्रजपाल निवासी गांव चांदपुर से कराई गई थी। इस शादी के लिए एक बिचौलिये द्वारा उससे करीब डेढ़ लाख रुपये लिए गए थे। शादी के कुछ ही समय बाद पत्नी ने पूर्व नियोजित षड्यंत्र के तहत उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और घर में रखे जेवरात लेकर फरार हो गई। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी महिला पहले भी इस प्रकार की वारदातों को अंजाम दे चुकी थी और यह उसकी चौथी शादी बताई ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.