मेरठ, फरवरी 23 -- राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सोमवार को अपने परिवार के साथ मेरठ से दिल्ली तक की यात्रा रैपिड रेल (नमो भारत) से की। सांसद ने इस सफर को अत्यंत सुखद और समय बचाने वाला बताते हुए केंद्र सरकार की इस उपलब्धि की जमकर सराहना की। वाजपेयी ने बताया कि उन्होंने मेरठ के मोहनपुरी स्थित अपने आवास से यात्रा शुरू की और नई दिल्ली के अशोक रोड स्थित अपने गंतव्य तक मात्र 63 मिनट में पहुँच गए। उन्होंने अनुभव साझा करते हुए कहा, पहले निजी कार से मेरठ से दिल्ली जाने में कम से कम डेढ़ से पौने दो घंटे का समय लगता था, लेकिन रैपिड रेल ने इस दूरी को बेहद समेट दिया है। अब मेरठ और दिल्ली के बीच की दूरी का एहसास ही नहीं हुआ। यात्रियों से लिया फीडबैक यात्रा के दौरान सांसद ने ट्रेन में मौजूद अन्य यात्रियों से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.