मेरठ, मार्च 20 -- यू-ट्यूबर शादाब जकाती की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। हाईकोर्ट ने शादाब और पत्नी की गिरफ्तारी स्टे की याचिका खारिज कर दी है। दोनों पर महिला से रेप का आरोप है और मुकदमा दर्ज हुआ था। शादाब ने इसी मामले में गिरफ्तारी स्टे और अग्रिम जमानत के लिए याचिका दी थी। इस मामले में पुलिस से भी रिपोर्ट मांगी है और पूछा गया है कि गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। इंचौली निवासी यू-ट्यूबर शादाब जकाती '10 रुपये का बिस्कुट कितने का है जी' डायलॉग से चर्चित हुए थे। सोशल मीडिया पर शादाब के लाखों की संख्या में फॉलोअर्स हैं। शादाब के घर पर काम करने वाली महिला ने 5 फरवरी 2026 को शादाब, उसकी पत्नी साजिश और पिता यजीम पर रेप का आरोप लगाया। बताया कि उसके साथ शादाब ने 34 बार रेप किया। इस मामले में 6 फरवरी को इंचौली थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया और तीनों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.