मेरठ : मेगा शिविर में अफसरों ने सुनी बिजली उपभोक्ताओं की समस्याएं, कराया समाधान
मेरठ, मई 16 -- मेरठ। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए शनिवार को जेल चुंगी स्थित केंद्र परिसर में मेगा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याओं को दर्ज करने के साथ अधिकारियों ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया। शिविर में अधीक्षण अभियंता शहर मोहम्मद अरशद एवं अधिशासी अभियंता कॉमर्शियल द्वितीय महेश कुमार ने बिजली उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी। दोपहर तक उपभोक्ताओं की समस्याओं को दर्ज किया गया। इनमें से 10 समस्याओं का मौके पर समाधान कर दिया गया। इसके अलावा 20 उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर अपडेट किए गए। अधीक्षण अभियंता शहर मोहम्मद अरशद एवं अधिशासी अभियंता कॉमर्शियल द्वितीय महेश कुमार ने बताया कि 30 जून तक लगातार मेगा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- काउंटर-कैंप में हो रहा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.