मेरठ : मृत्युदंड के बाद अपील की तैयारी में चारों दोषी, जेल में बढ़ी निगरानी
मेरठ, अक्टूबर 17 -- पति की हत्या के दो चर्चित मामलों में अदालत से मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के बाद चारों दोषी फैसले के खिलाफ अपील की तैयारी में हैं। मुस्कान और साहिल के लिए सरकारी वकील की व्यवस्था है, जबकि रविता और अमरदीप अपने बचाव में निजी अधिवक्ता करने की तैयारी कर रहे हैं। उधर, सजा के बाद जेल प्रशासन ने चारों की मानसिक स्थिति, व्यवहार और सुरक्षा पर निगरानी बढ़ा दी है। रविता की तबीयत खराब होने के चलते उसकी सेहत पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा के मुताबिक, सजा सुनाए जाने के बाद चारों के व्यवहार में बदलाव देखने को मिला। रात में उनकी काउंसलिंग कराई गई और बातचीत के जरिए उनकी मानसिक स्थिति समझने का प्रयास किया गया। सुबह मुस्कान और रविता ने चाय-बिस्किट के साथ नाश्ता किया। जेल प्रशासन के अनुसार, सुबह दोनों का व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.