मेरठ : मुठभेड़ में चैन स्नैचर गिरफ्तार, तीन लूट की घटनाओं का खुलासा
मेरठ, अगस्त 13 -- पुलिस मुठभेड़ के दौरान चैन स्नैचिंग और लूट की घटनाओं में शामिल एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, 40 हजार नकद और एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, 13 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर खनौदा गांव से दुल्हैड़ा चौहान के पास घेराबंदी की गई। इस दौरान पुलिस मुठभेड़ में तरुण ठाकुर उर्फ अभिषेक ठाकुर उर्फ काला ठाकुर, निवासी सेक्टर-3 शास्त्रीनगर, थाना नौचंदी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पल्लवपुरम, भावनपुर और गंगानगर थाना क्षेत्रों में महिलाओं से चेन और कुंडल लूटने की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई को पल्लवपुरम क्षेत्र के उल्देपुर चौराहे के पास महिला से चैन, उसी दिन भावनपुर क्षेत्र में महिला से कुंडल तथा 3 अगस्त को गंगानगर क्षेत्र मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.