मेरठ, मई 26 -- भीषण गर्मी में बिजली संकट बढ़ता जा रहा है। ओवरलोडिंग के कारण संकट बढ़ा है, जिस कारण लोग परेशान हैं। कई कई घंटे बिजली गुल होने के कारण लोग परेशान हैं। गर्मी के कारण कहीं ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं तो कहीं तारों में आग लग रही है। जिस कारण रात में भी बिजली नहीं आ पा रही है। पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिलने के कारण लोग बिजलीघरों पर पहुंचकर हंगामा-प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार सुबह माधवपुरम में बिजली नहीं आने से गुस्साए लोगों ने पार्षद दीपक वर्मा के साथ बिजलीघर पहुंचकर हंगामा किया। लोगों का कहना है कि सोमवार को ट्रांसफार्मर फुंक गया था। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मरो को फुंकने से बचाने के लिए डाला जा रहा पानी जिसके बाद पूरी रात बिजली नहीं आई। जिस कारण लोगों को जागकर पूरी रात गुजारनी पड़ी। बिजली नहीं आने के कारण पानी का संकट हो गया। ब...