मेरठ, मई 27 -- गढ़ रोड पर गोकुल धाम कॉलोनी में 12वीं की छात्रा खुशबू को उसके ही पिता और सौतेली मां ने मंगलवार अलसुबह घर के अंदर ही मार डाला। सौतेली मां ने खुशबू के पैर पकड़े और पिता ने मुंह पर तकिया रखकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को लेकर सीधे ब्रजघाट पहुंच गए और अंतिम संस्कार कर दिया। इस मामले में छात्रा के मामा की शिकायत पर पुलिस ने हत्या और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी पिता और सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया है। कपिल भारद्वाज परतापुर के एक दूध प्लांट में काम करता है। 27 अप्रैल 2017 को कपिल की पत्नी प्रीति निवासी हापुड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद कपिल ने पिंकी नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली। प्रीति के दोनों बच्चे खुशबू और बेटा राधे को पिंकी परेशान करने लगी। पिंकी फिलहाल खुशबू को कई तरह से यातनाएं दे...