मेरठ, मई 29 -- मवाना। क्षेत्र के मोहल्ला हीरालाल में शुक्रवार को कटान के दौरान छूटकर भागी एक भैंस ने जमकर उत्पात मचाया। बेकाबू भैंस ने मुख्य बाजार से लेकर काबली गेट के जंगल तक करीब पांच किलोमीटर के क्षेत्र में तांडव करते हुए दो महिलाओं समेत सात लोगों को घायल कर दिया। इस दौरान भैंस एक पार्किंग पैलेस में घुस गई, जहां उसने लगभग छह गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भैंस को पकड़ने के लिए पुलिस और स्थानीय लोग उसके पीछे दौड़ते रहे, लेकिन वह लगातार इधर-उधर भागती रही। काफी मशक्कत के बाद पशु चिकित्सकों की मदद से भैंस को इंजेक्शन लगाकर बेहोश किया गया, जिसके बाद उसे काबू में किया जा सका। यह भी पढ़ें- मेरठ : मवाना में कटान के लिए लाई गई भैंस ने मचाया उत्पात भैंस के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सा...