मेरठ, मई 8 -- गाजियाबाद के मोदीनगर निवासी युवती के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया अकाउंट बनाए गए और अश्लीलता की गई। इस बात की जानकारी पर 10 मार्च 2026 को पीड़िता ने शिकायत की, लेकिन अभी तक प्रोफाइल बंद नहीं हुए। अब आरोपी ने इन प्रोफाइल पर युवती का नंबर भी डाल दिया है, जिसके बाद युवती डिप्रेशन में आ गई है। गाजियाबाद के मोदीनगर निवास युवती परिवार के साथ मेरठ में दिल्ली रोड पर रहती है। करीब एक माह पूर्व युवती के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर किसी अज्ञात आरोपी ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर दो प्रोफाइल बनाए। इन प्रोफाइल पर आपत्तिजनक सामग्री अपलोड की गई और युवती के फोटो भी डाले गए। इसके बाद साइबर हेल्पलाइन नंबर पर 10 मार्च को शिकायत की गई।

शिकायत के बाद की स्थिति मामले में थाना पुलिस को भी शिकायत की गई और साइबर क्राइम थाने में भी शिकायत की ...