मेरठ, जून 11 -- मेरठ। भैंसाली बस अड्डे पर देर रात दो बसें आग की चपेट में आकर जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि बस में सो रहे चालक और परिचालक की आंख खुल गई और उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने एक घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रोडवेज को एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। रोडवेज आरएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मेरठ डिपो की एसी बस देर रात भैंसाली बस अड्डे पर पहुंची थी। बस के चालक और परिचालक बस में सो रहे थे। बताया गया कि सुबह करीब 3 बजे बस से धुंआ उठने और दम घुटने पर बस स्टाफ की आंख खुल गई। बाहर आग लगी देख बस स्टाफ ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते बस आग की चपेट में आ गई और पास में खड़ी भैंसाली डिपो की अनुबंधित बस को भी आग ने चपेट में ले लिया। दो बसों में आग ...