मेरठ, मार्च 29 -- - पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गयाहस्तिनापुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के अकबरपुर गढ़ी स्थित बंगाली कॉलोनी में शनिवार को सिरफिरे बेटे ने अपनी की मां की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।ग्रामीणों के अनुसार 60 वर्षीय निर्मला पत्नी विनोद का अपने बेटे संजय से आए दिन विवाद होता रहता था। शनिवार सुबह भी मां-बेटे में झगड़ा हुआ था। इस दौरान मां निर्मला की कोई बात संजय को ना गवारा गुजरी और उसने गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी पूरे दिन ग्रामीणों और बड़े भाई विपुल को गुमराह करता रहा कि मां की मौत हार्ट अटैक हुई है। उसके इसी व्यवहार के कारण कोई भी ग्रामीण उसके घर पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका।किसी ग्रामीण ने ...