मेरठ, अप्रैल 13 -- मेरठ परतापुर थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित चंद्रो देवी द्वार के सामने सोमवार सुबह बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कैब अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे में बैंक मैनेजर को मामूली चोट आई, जबकि चालक सुरक्षित बच गया। जानकारी के अनुसार, मेरठ कैंट स्थित एसबीआई शाखा में तैनात बैंक मैनेजर राजेश कुमार, जो कि नोएडा निवासी हैं। कैब चालक घनश्याम निवासी मैनपुरी की गाड़ी बुक कर ड्यूटी पर आ रहे थे। जैसे ही कैब दिल्ली रोड पर चंद्रो देवी द्वार के पास पहुंची, तभी एक बाइक सवार अचानक सड़क पार करने लगा। उसे बचाने के प्रयास में चालक घनश्याम संतुलन खो बैठा। संतुलन बिगड़ने के बाद कैब पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सीधे नाले में जा गिरी। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।पुलिस ...