मेरठ, दिसम्बर 16 -- मेरठ। मंगलवार को बसपा के नए जिला अध्यक्ष मोहित जाटव ने कार्यभार संभाल लिया। फूल बाग स्थित बसपा के जिला कार्यालय में मेरठ मंडल प्रभारी दिनेश काजीपुर ने कार्यकर्ताओं के बीच इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने युवा नेता मोहित जाटव को यह जिम्मेदारी दी है। उन्होंने इस अवसर पर 100 से अधिक युवाओं को बसपा में शामिल होने की भी घोषणा की। बसपा नेताओं ने कहा कि 2027 में प्रदेश में बसपा की सरकार बनानी है। इसके लिए अभी से कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। इस अवसर पर बसपा के वरिष्ठ नेता सतपाल पेपला, महावीर प्रधान, पूर्व जिला अध्यक्ष महावीर सैनी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...