मेरठ, जनवरी 3 -- शास्त्री नगर के सेक्टर 11 में एक निर्माणाधीन मकान पर शनिवार को आवास विकास परिषद ने बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया। परिषद अधिकारियों ने बताया कि मकान नंबर 14/11 को अवैध निर्माण किए जाने पर न केवल नोटिस दिया गया था बल्कि स्वीकृत मानचित्र से इतर बढ़ाए गए सेटबैक को हटाने के लिए निशान भी लगा दिया गया था। लेकिन मकान मालिक ने निशान मिटाकर निर्माण जारी रखा। शनिवार को अधिशासी अभियंता अभिषेक राज ने टीम के साथ अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। अभिषेक राज ने बताया कि अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के साथ ही जिन लोगों ने शास्त्री नगर की सर्विस रोड पर कब्जा किया हुआ है, उन्हें भी कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई है। अगर उन्होंने स्वयं कब्जा नहीं हटाया तो परिषद कार्रवाई करेगी। अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.