मेरठ, मार्च 29 -- कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ के अंतर्गत आने वाले मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़ और गाजियाबाद में सुनियोजित निधि आपके निकट कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में नियोक्ताओं, अंशधारकों एवं पेंशनरों ने भाग लिया। उन्हें दावा भुगतान, केवाईसी और पेंशन संबंधी जानकारी दी गई। क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ के अंतर्गत आने सभी जिलों में कुल 83 प्राप्त शिकायतों में से 81 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। मेरठ जिले में प्राप्त कुल तीन शिकायतों में से सभी का, सहारनपुर जिले में प्राप्त कुल 20 शिकायतों में से 18 का निस्तारण किया। इसके अलावा मुजफ्फरनगर में 11 शिकायतें, शामली से तीन, बिजनौर से आठ, बागपत से एक, बुलंदशहर से 15, हापुड़ से 11 और गाजियाबाद जिले में 11 शिकायतें प्राप...