मेरठ, सितम्बर 30 -- गूगल में टेक्निकल हेड पद पर नियुक्ति पाकर दौराला निवासी युवक ने क्षेत्र का नाम रोशन किया। युवक की उपलब्धि पर दौराला में खुशी की लहर दौड़ गई। नवनियुक्त गूगल हेड टेक्निकल ने 27 सितंबर को कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू स्थित गूगल ऑफिस में कार्यभार संभाला। दौराला निवासी समाजसेवी रवि चौधरी के चचेरे बड़े भाई मौसम विज्ञान विभाग में उपमहानिदेशक(डीडीजी) के पद से सेवानिवृत्त विरेंद्र सिंह के बेटे मृणाल अहलावत ने गूगल में टेक्निकल हेड पद पर चयनित पाया। भतीजे के गूगल में चयन पाने पर दौराला में हर्ष का माहौल है। दौराला में रवि चौधरी और जितेन्द्र सिंह ने भतीजे की नियुक्ति पर मिठाई बांटी। जितेंद्र सिंह ने बताया कि मृणाल को गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने टेक्निकल हेड के पद पर नियुक्त किया है। मृणाल अहलावत की जिम्मेदारी व...