मेरठ, अप्रैल 30 -- मेरठ/कंकरखेड़ा। कंकरखेड़ा के खड़ौली में दूल्हे के चाचा ने गुरुवार सुबह हर्ष फायरिंग कर दी, जिसमें गोली लगने से पड़ोसी की मौत हो गई। दुल्हन के घर आने के बाद कई राउंड गोलीबारी की गई थी। वारदात के बाद आरोपी पक्ष फरार हो गया। वहीं, दूसरी ओर मृतक का शव रखकर परिजनों ने हंगामा कर दिया। गिरफ्तारी होने तक शव नहीं उठाने की चेतावनी दी। फिलहाल फोर्स मौके पर तैनात है। खडौली गांव निवासी आदेश की बुधवार को शादी थी और बारात देर रात मोदीपुरम के ललसाना गांव गई थी। गुरुवार सुबह के समय बाराती दूल्हा-दुल्हन को लेकर वापस खड़ौली आए थे। यह भी पढ़ें- दूल्हे के भाई की मौत में दुल्हन के दादा व दो रिश्तेदार गए जेल इसी दौरान घर के बाहर ही आदेश के चाचा विक्की ने हर्ष फायरिंग कर दी। इसी दौरान गोली सामने वाले मकान के छज्जे पर खड़े सुभाष को गले में जा ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.