मेरठ, मई 4 -- दिल्ली में हुई 25 लाख रुपए लूट के मामले में मेरठ के बदमाश भी शामिल थे। दिल्ली क्राइम ब्रांच और सुभाष प्लेस थाना पुलिस ने रविवार को मेरठ के रोहटा थानाक्षेत्र स्थित मीरपुर गांव में दबिश दी। एक आरोपी को पुलिस साथ लेकर आई थी और उसकी निशानदेही पर 3.20 लाख की रकम बरामद की गई। दिल्ली के सुभाष प्लेस थाना क्षेत्र में 11 अप्रैल को बाइक सवार ने हवाई फायरिंग कर फार्मा कंपनी के मुंशी मंगलसेन से 25 लाख रुपये लूट लिए थे। मंगल सेन कूचा महाजनी से एक कारोबारी से पेमेंट लेकर सुभाष प्लेस लौट रहे थे। इसके बाद खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया था। दिल्ली पुलिस की टीम ने इसी मामले में मेरठ के रोहटा थानाक्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी पवन गिरी पुत्र सुंदर गिरी और संजय पुत्र सुरेंद्र को गिरफ्तार किया था.
आरोपी की गिरफ्तारी और नगदी बरामदगी आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.