मेरठ, मई 13 -- मेरठ। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह को सहारनपुर जाने से पुलिस ने रोकते हुए उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। इसके चलते संगठन का सहारनपुर में विरोध प्रदर्शन नहीं हो सका। संगठन की ओर से सहारनपुर की एक घटना के मामले में दलितों के उत्पीड़न एवं अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन कर सहारनपुर में डीएम को ज्ञापन देना था। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह को मेरठ पुलिस ने रात आठ बजे से मंगल पांडे नगर में उनके आवास पर हाउस अरेस्ट किया हुआ है। सहारनपुर में भी संगठन के पदाधिकारी को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया हुआ है। यह भी पढ़ें- विरोध में भाकपा माले ने सौपा ज्ञापन आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह अंबेडकर ने कहा कि उन्हें सहारनपुर जाने से रोकना लोकतंत्र की हत्या एवं सं...