मेरठ, मई 30 -- चौ. चरण सिंह विवि ने तीन, चार, आठ, नौ एवं दस जून को प्रस्तावित परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। अन्य प्रतियोगी परीक्षा होने से सीसीएसयू को अपने पेपर स्थगित करने पड़े हैं। स्थगित परीक्षाओं में बीएड और बीएड विशेष शिक्षा भी शामिल हैं। विवि ने स्थगित सभी पेपर की संशोधित तिथि जारी कर दी है। विवि के अनुसार ऐसे पाठ्यक्रम जो केवल कैंपस में चल रहे हैं, उनकी परीक्षाएं यथावत पूर्व निर्धारित तिथियों पर होंगी। यह भी पढ़ें- CUET UG 2026: तकनीकी दिक्कतों के चलते सीयूईटी परीक्षा में हुई देरी, NTA ने बदला टाइमकैंपस की परीक्षाएं तीन एवं चार जून को कैंपस एवं कॉलेजों में जारी तीन वर्षीय बीएससी ऑनर्स केमेस्ट्री और बीएससी ऑनर्स कंप्यूटर साइंस की परीक्षाओं में भी कोई बदलाव नहीं है। पेपर भी यथावत रहेंगे। इसी तरह यूजी एनईपी चतुर्थ सेमेस्टर ड्राइंग एंड प...