मेरठ, अप्रैल 27 -- मेरठ स्वाट टीम और सर्विलांस टीम ने लोहियानगर के अलीपुर में तहखाने में चलाई जा रही हथियार फैक्ट्री पकड़ी। 11 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है और 11 पिस्टल समेत 12 मैगजीन और बाकी सामान बरामद किया है। मुख्य सरगना रहीमुद्दीन समेत 10 आरोपियों को वांटेड घोषित किया गया है। हथियार खरीदने वाले आरोपियों को पहली बार पुलिस ने मुकदमे में नामजद कर तलाश शुरू कर दी है। दूसरी ओर, खुलासा हुआ कि इस गिरोह ने पिछले कुछ ही दिनों में 150 से ज्यादा पिस्टल की सप्लाई की है। ऑन डिमांड हथियार बनाने का काम लोहियानगर पुलिस की नाक के नीचे पिछले तीन माह से किया जा रहा था और थाना पुलिस को खबर तक नहीं लगी। यह भी पढ़ें- अवैध शस्त्रों की सप्लाई करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि स्वाट टीम और सर्...