मेरठ, सितम्बर 30 -- चार धावक, चार चरण और एक साझा लक्ष्य। 4x400 मीटर रिले में जीत सिर्फ रफ्तार से तय नहीं होती, बल्कि बैटन थामने से लेकर अंतिम धावक के फिनिश लाइन पार करने तक हर कदम अहम होता है। यह देखने को मिला जापान में चल रहे एशियन गेम्स में भारतीयों के बीच समन्वय से। यहां भारतीय पुरुष रिले टीम ने 3:01.61 सेकंड में कांस्य पदक अपने नाम किया। टीम में मेरठ के जय कुमार के लिए यह उपलब्धि व्यक्तिगत सफलता के साथ शहर के युवा एथलीटों के लिए प्रेरणा का नया अध्याय भी है। क्वालिफिकेशन हीट में भारतीय टीम ने 3 मिनट 01.49 सेकंड का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया था। इससे फाइनल को लेकर उम्मीदें बढ़ गई थीं, लेकिन निर्णायक दौड़ में चुनौती अलग थी। जापान और कतर के धावकों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में भारतीय चौकड़ी ने कांस्य हासिल किया। जय कुमार के एक और पद...