मेरठ, अप्रैल 19 -- प्रदेश सरकार की ओर से जनशिकायतों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए जारी आईजीआरएस (जनसुनवाई पोर्टल) की नवीनतम रैंकिंग में प्रदेश के जिलों का प्रदर्शन सामने आया है। इस बार की रैंकिंग में जहां रामपुर जिले ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कर बाजी मारी है, वहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रमुख जिले मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाले जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में रामपुर जिले ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं, हाथरस और बाराबंकी संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर रहे हैं। इन जिलों ने शिकायतों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निपटाने में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। विशेष बात यह है कि राजधानी लखनऊ रैंकिंग में फिसड्डी साबित हुआ है और 75 जिलों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.