मेरठ, मार्च 7 -- छत्तीसगढ़ निवासी किशोरी का मेरठ के सदर क्षेत्र से अपहरण किया गया है। इस मामले में दो युवकों के खिलाफ सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। फिलहाल किशोरी की बरामदगी के लिए टीम को लगाया गया है। कंचन सूर्यवंशी निवासी गांव सैदा चकरभाटा, बिलासपुर छत्तीसगढ़ की निवासी है। कंचन, उनके पति अमरीक और बच्चे फिलहाल सदर बाजार क्षेत्र में भैंसाली बस स्टैंड के पास ही निर्माणाधीन साइट पर काम कर रहे हैं। कंचन ने बताया कि इसी साइट पर दीपक और संदीप नाम के दो युवक भी काम कर रहे थे। आरोप लगाया कि दोनों आरोपियों ने उनकी 15 साल की बेटी अनुष्का का 3 मार्च को अपहरण कर लिया। चार मार्च की सुबह इस संबंध में जानकारी हुई। सदर पुलिस को शिकायत की, जिसके बाद तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल किशोरी को बरामद करने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.