मेरठ, फरवरी 11 -- गंगानगर। क्षेत्र के रक्षापुरम में वृद्ध दंपति के पंखे से लटककर आत्महत्या करने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। रक्षापुरम सेक्टर 4 में यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त 68 वर्षीय लल्लू सिंह अपनी पत्नी 60 वर्षीय संतोष के साथ रहते हैं। बुधवार सुबह पौने नो बजे नौकरानी घर पहुंची तो उसने दंपति के शव पंखे से लटके देखकर शोर मचाया। पड़ोसियों की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया। जांच पड़ताल करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नही हुआ। फिलहाल आत्महत्या क्यों की गई है इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं, दंपति के परिवार में एक बेटा स...