मेरठ, फरवरी 11 -- उप्र राज्य विवि कर्मचारी महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष शिव शंकर सिंह एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष-अटेवा संजय सिंह तोमर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि विवि के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी कैंपस में 1993 से कार्यरत हैं, लेकिन उन्हें ईपीएफ का लाभ वर्ष 2014 से दिया है। प्रतिनिधिमंडल ने 1993 से 2014 तक ईपीएफ का शेष भुगतान करने की मांग की। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त सुनील यादव एवं सहायक आयुक्त महेश सिंह ने प्रतिनिधिमंडल के तथ्यों पर सहमति जताते हुए शेष भुगतान की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल जय भगवान यादव, देवेन्द्र सिंह, अशोक विश्वकर्मा, विजय, महेंद्र यादव, राजेश यादव शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...