मेरठ, अप्रैल 13 -- मेरठ। सोमवार को केंद्रीय विद्यालय डोगरा लाइन में गेम पीरियड के दौरान अचानक मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, खेल के समय करीब 20 से 30 बच्चों को मधुमक्खियों ने काट लिया। घटना के तुरंत बाद स्कूल प्रशासन ने प्रभावित बच्चों को प्राथमिक उपचार दिलवाया और अभिभावकों को सूचना दी। विद्यालय के प्राचार्य सुचित्र कुमार सक्सेना ने बताया कि गेम पीरियड के दौरान मधुमक्खियों का एक झुंड वहां से गुजर रहा था। इसी बीच किसी बच्चे द्वारा उस झुंड पर डला फेंक दिया गया। जिसके बाद मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं और बच्चों पर हमला कर दिया। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई है। सभी बच्चों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है और उन्हें आवश्यक उपचार देकर घर भेज दिया गया। घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने एहतिय...