मेरठ, सितम्बर 27 -- मेरठ, प्रमुख संवाददाता। किसानों के अधिकारों और उनकी समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पश्चिमी जोन में किसान अधिकार यात्रा निकालेगी। यात्रा की शुरुआत मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर से दो अक्तूबर को होगी। सात अक्तूबर को गौतमबुद्धनगर के जेवर में इसका समापन होगा। किसान अधिकार यात्रा में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ ही फिल्म अभिनेता एवं यूपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर भी आएंगे। कांग्रेस प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), गन्ना किसानों के बकाये का भुगतान, खाद की किल्लत समेत किसानों से जुड़े कई मुद्दों पर भाजपा सरकार ने किसानों को भरोसा दिया, लेकिन जमीनी स्तर पर उनकी समस्याएं बनी हुई हैं। कहा कि इन्हीं मुद्दों को लेकर कांग्रेस किसानों के बीच प...