मेरठ, जनवरी 10 -- मेरठ। पुलिस-प्रशासन ने शनिवार को मेरठ शहर से लेकर सरधना के कपसाड़ तक नाकाबंदी कर दी। काशी टोल और सिवाया टोल समेत कई जगहों पर पुलिस टीम को तैनात कर रास्तों को बंद करा दिया गया। कपसाड़ गांव को पूरी तरह से सील करते हुए तमाम रास्तों को बंद कर दिया गया। पार्टी नेताओं को गांव जाने से रोक दिया और घंटों मशक्कत के बाद भी एंट्री नहीं दी गई। दिनभर हंगामे के बाद शाम को पुलिस ने आरोपी पारस सोम को गिरफ्तार कर युवती रूबी को बरामद कर लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ करने में जुटी है। काशी टोल प्लाजा पर सपा सांसद रामजीलाल सुमन और आसपा सांसद चंद्रशेखर आजाद समेत कांग्रेसियों को रोका गया। सपाइयों की इस दौरान पुलिस से धक्कामुक्की तक हुई। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान को भी सिवाया टोल पर रोक दिया गया। कपसाड़ गांव के बाहरी छोर पर ग्रामीणो...