मेरठ, अप्रैल 27 -- कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री पूनम पंडित और मवाना निवासी सपा नेता दीपक गिरी 29 अप्रैल को बुलंदशहर में सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत करेंगे। शादी के बाद 5 मई को मेरठ में आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कई गणमान्य लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। मवाना के सपा नेता दीपक गिरी की शादी कांग्रेस की सक्रिय नेता पूनम पंडित के साथ तय हुई है। विवाह समारोह बुलंदशहर में होगा, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। कार्यक्रम के अनुसार 29 अप्रैल को बारात मवाना से विवाह स्थल के लिए रवाना होगी। बता दें कि पूनम पंडित पूर्व में विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं और वर्तमान में कांग्रेस से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रही हैं, जिनमें राष्ट्रीय सचिव, ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी और संयुक्त किसान म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.