मेरठ, फरवरी 12 -- मेरठ। महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने मनरेगा, नगर निगम के गृहकर समेत अन्य गंभीर एवं जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों पर आक्रोश जताया और आंदोलन की चेतावनी दी। मनरेगा को लेकर आज कांग्रेसी शहर में मनरेगा पदयात्रा निकालेंगे। बैठक कर इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, पूर्व महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, बबीता गुर्जर, रीना शर्मा समेत पदाधिकारियों ने ने पार्टी कार्यालय में बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत की। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन शर्मा ने मनरेगा की जमीनी स्थिति, श्रमिकों की समस्याओं, भुगतान में हो रही देरी तथा सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर चर्चा की। बताया कि कल शहर में कांग्रेस की ओर से मनरेगा पदयात्रा निकाली जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.