मेरठ, फरवरी 2 -- मेरठ। बहसूमा में दुष्कर्म की घटना के बाद पीड़िता द्वारा जहर खा लेने से मौत के मामले में कांग्रेसियों को बहसूमा जाने से पहले ही पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। इसे लेकर पुलिस और कांग्रेस नेताओं में नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने कांग्रेस जिला महासचिव पंडित तरुण शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला समेत कई नेताओं को बहसूमा रवाना होने से पहले हाउस अरेस्ट कर लिया। पंडित तरुण शर्मा ने कहा कि पीड़ित परिवार से मिलने जाने से रोका जा रहा है। पुलिस दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि किसी के यहां दुख जताने, परिवार के साथ शोक में शामिल होने से किसी को रोका जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.