मेरठ, जनवरी 27 -- गणतंत्र दिवस के अवसर पर लाल किले के कर्तव्य पथ पर मेरठ के शिवांगी संगीत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग-सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी अमिट छाप छोड़ी। इनमें विभिन्न स्टेज शो एवं अन्य कार्यक्रमों में नृत्य के जरिए अपनी अलग छाप छोड़ने वाली मेरठ की बेटी एवं उभरती कलाकार यशस्वी थपलियाल भी शामिल रही। यशस्वी थपलियाल के साथ गुन गोयल, वंदिता, वैदांशी त्यागी, आरुषि नरूला, वंशिका त्यागी, वर्णिका पटेल, श्वेता पांडे शामिल रही। यशस्वी थपलियाल के द्वारा गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ दिल्ली में अपने ग्रुप के साथ प्रतिभाग किया। वंदे मातरम राष्ट्रगीत पर अपनी प्रस्तुति दी, जिसे पूरे देश और राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी देखा गया और तालियां बजा करके प्रशंसा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.