मेरठ, जनवरी 2 -- कंकरखेड़ा। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव जंगेठी में गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने एक किसान के घर को निशाना बनाते हुए उसकी आजीविका का साधन छीन लिया। उसके दो पशु चोरी कर लिए। जंगेठी निवासी किसान मोनू के घर के घेर में उसकी भैंस और उसका बच्चा (कटड़ा) बंधे हुए थे। रोज की तरह किसान परिवार रात को सो गया था। गुरुवार देर रात सन्नाटे का फायदा उठाकर चोरों ने घर में प्रवेश किया और खूंटे से बंधी भैंस और उसके बच्चे को खोलकर ले उड़े। शुक्रवार सुबह जब मोनू पशुओं को चारा डालने के लिए पहुंचा तो पशुओं को नहीं देखकर उसके होश उड़ गए। आसपास काफी तलाश की पर कुछ पता नहीं चला तो उसने गांव वालों को सूचना दी। फिर मोनू ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। वहीं, स्थानीय पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फ...