मेरठ, मई 9 -- सदर बाजार थाना क्षेत्र के तेली मोहल्ले में बेटी के कंकाल का अपमान करने वाले उदयभानु के मकान की शनिवार को सफाई कराई गई। बंद पड़े मकान का ताला खोला गया तो भीतर का मंजर देखकर हर कोई सहम गए। घर के दो कमरों में कूड़ा-कबाड़, सड़े-गले कपड़े और जंग खाया सामान इस कदर भरा था कि लोगों के लिए अंदर खड़ा होना भी मुश्किल हो गया। देर शाम तक चली सफाई में घर से चार कुंतल से ज्यादा कूड़ा और कबाड़ बाहर निकाला गया। बता दें कि तेली मोहल्ला निवासी 72 वर्षीय उदयभानु बिस्वास अपनी 36 वर्षीय बेटी प्रियंका बिस्वास के साथ रहते थे। 11 अप्रैल को घर के भीतर से प्रियंका का शव बरामद हुआ था, जो करीब 90 प्रतिशत तक कंकाल में तब्दील हो चुका था। शुरुआती जांच में सामने आया था कि शव कई महीनों से घर में पड़ा था, लेकिन इसकी जानकारी किसी को नहीं दी गई। मामले में पुलिस...