मेरठ : उत्तर प्रदेश महिला प्रथम बास्केटबॉल लीग में प्रतिभाग करेगी शुभम स्मैशर्स मेरठ की टीम
मेरठ, सितम्बर 23 -- उत्तर प्रदेश महिला प्रथम बास्केटबॉल लीग का आयोजन 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक पड़दादा-पड़दादी स्कूल, अनूपशहर, जनपद बुलंदशहर में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में मेरठ की प्रतिष्ठित टीम शुभम स्मैशर्स भी प्रतिभाग करेगी। टीम के स्वामी राहुल गुप्ता ने महिला बास्केटबॉल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने एवं उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से महिला लीग में टीम खरीदी है। शुभम स्मैशर्स मेरठ के टीम ओनर राहुल गुप्ता खेलों के प्रति विशेष उत्साह एवं समर्पण रखते हैं। वे निरंतर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करते रहे हैं। इससे पूर्व पुरुष वर्ग में आयोजित उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल लीग के दोनों सीजन में भी शुभम स्मैशर्स मेरठ ने अपनी टीम उतारी थी। वर्ष 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.