मेरठ, अप्रैल 30 -- बहसूमा। थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। गांव रह्मापुर के समीप बाबा मोहनराम मंदिर के पास जनरेटर से लदे ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव बटावली निवासी 24 वर्षीय विपिन पुत्र मांगेराम अपने साथी अमित पुत्र मुकेश और नफीस पुत्र इलियास के साथ गणेशपुर सब्जी मंडी से सब्जी बेचकर बाइक से घर वापस आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक रह्मापुर के निकट मंदिर के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे जनरेटर लदे ई-रिक्शा से सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.