मेरठ, मई 1 -- लिसाड़ी गेट के मजीदनगर में अवैध संबंधों और घरेलू विवाद में एक युवक ने दिन निकलते ही पत्नी की पेपर-कटर से काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पूरी घटना को चोरी और विरोध करने पर हत्या दिखाने की साजिश की। मजीदनगर गली-3 निवासी साकिब का निकाह आठ साल पहले जानी बुजुर्ग निवासी कौसर से हुआ था। साकिब फिलहाल इसरार के मकान की दूसरी मंजिल पर किराये पर रह रहा था। दोनों को तीन बेटियां 6 साल की सानिया, चार साल की कुलसुम और दो साल की इनाया है। साकिब का एक महिला के साथ अवैध संबंध है, जिसे लेकर पत्नी से विवाद चल रहा था। करीब दो माह पूर्व साकिब ने दो लाख रुपये ब्याज पर लेकर अपनी बहन रेशमा को दिए थे। इसका ब्याज भी वही दे रहा था। इस बात को लेकर भी रोज घर में विवाद हो रहा था। इसी के चलते साकिब ने पत्नी की हत्या की प्लानिंग की। ...