मेरठ, सितम्बर 23 -- उलदेपुर में अवैध कॉलोनियों को लेकर शासन ने मेडा सचिव अर्पित गुप्ता पर गाज गिरा दी है। शासन ने उन्हें हटाते हुए प्रतीक्षा में रखा है। मेडा सचिव करीब तीन महीने पहले ही अमेठी से ट्रांसफर होकर आये थे। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उनसे उलदेपुर में अवैध कॉलोनियों के विकसित होने के बारे में जानकारी ली थी। कोर्ट के सवालों का सही से जवाब नहीं देने पर शासन ने इसे गंभीरता से लिया था। वहीं सोमवार को मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों की बैठक में इस प्रकरण की जानकारी ली थी। अवैध कॉलोनी और शहर के जोन ए की सर्वे रिपोर्ट को लेकर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए सचिव को हटाने के आदेश दिए थे। यह भी पढ़ें- Meerut News: अवैध निर्माण प्रकरण: मुख्यमंत्री के निर्देश पर रास्ता निकालने में जुटे अधि...