मेरठ, अप्रैल 15 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिल्ली से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के लिए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के साथ ही न केवल यात्रा का समय कम होगा, बल्कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और एनएच-58 पर दशकों से बना रहने वाला भारी ट्रैफिक का बोझ भी काफी कम हो जाएगा। वर्तमान में दिल्ली से देहरादून जाने के लिए अधिकांश यात्री दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और मेरठ के बीच से गुजरने वाले एनएच-58 का सहारा लेते हैं। टोल प्लाजा के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ​आम दिनों में 45 से 50 हजार वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं। वहीं ​वीकेंड (शनिवार-रविवार) को यह संख्या बढ़कर 55 से 60 हजार तक पहुंच जाती है।टोल यह भी पढ़ें- एक्सप्रेसवे नेटवर्क से जुड़कर 'टापू' से 'ट्रेड हब' बनने की राह पर सहारनपुर प्लाजा के अधिकारियों के अनुसार ​नए ...