मेरठ, जुलाई 13 -- रविवार को सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) मेरठ द्वारा अग्निवीर भर्ती परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी गई है। सेना भर्ती प्रक्रिया के तहत आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस परीक्षा (सीईई) में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपने परिणाम भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर देख सकते हैं। अब सफल अभ्यर्थी 17 अगस्त से आठ सितंबर तक सहारनपुर में होने वाली ​शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होंगे। एआरओ मेरठ के निदेशक कर्नल सत्यजीत बेवले ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा के परिणामों की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि गत जून माह में ​एआरओ मेरठ के अंतर्गत आने वाले उत्तर प्रदेश के 13 जिलों सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर एवं गौतम बुद्ध नगर के अभ्यर्थियों की ऑनलाइन कॉमन ए...