मेरठ, अप्रैल 2 -- कानपुर में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट का गैंग ने दिल्ली-एनसीआर के कई डायलिसिस सेंटर पर अपना जाल बिछाया हुआ था। इन जगहों पर अमीर लोगों को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए तैयार किया जाता था और 80 लाख से लेकर एक करोड़ तक वसूलते थे। इतना ही नहीं, कई विदेशी नागरिकों के किडनी ट्रांसप्लांट का भी खुलासा हुआ है। फिलहाल मेरठ और नोएडा कनेक्शन का खुलासा होने के बाद टीमों को रवाना किया गया है और छानबीन शुरू कराई गई है। कानपुर पुलिस ने किडनी गैंग में शामिल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) कानपुर की उपाध्यक्ष डॉ. प्रीति आहूजा, उसके पति डॉ. सुरजीत, दलाल शिवम अग्रवाल समेत तीन अस्पताल संचालकों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में पूछताछ में सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। जानकारी मिली है कि मेरठ के डॉ. अफजाल समेत बाकी लोगों ने दिल्ली-एनसीआर में दर्जनों डायलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.