मेरठ, अप्रैल 8 -- सुप्रीम कोर्ट के आदेश से अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की घड़ी अब नजदीक आ गई है। आवास विकास ने चिन्हित 44 भवनों पर सीलिंग की तैयारी पूरी कर ली है, जिससे इलाके में हलचल तेज हो गई है। संभावित विरोध और कानून-व्यवस्था को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अब किसी भी समय कार्रवाई हो सकती है।बुधवार सुबह से ही एएसपी, सीओ समेत संबंधित चार थाना पुलिस मौके पर मुस्तैदी से डटी हुई है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और किसी भी समय सीलिंग की कार्रवाई शुरू की जा सकती है। वहीं, क्षेत्र में इस कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है और लोग प्रशासन के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...