मेरठ, मई 14 -- आजाद समाज पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल फूंक दिया है। तमिलनाड़ु की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन को लेकर आसपा नेताओं की आंखों में ख्वाब जग गए है। उम्मीद लगा रहे है कि यूपी में जनता चमत्कार से सत्ता की चाबी आसपा को मिल जाएगी। सूबे में सरकार बनाने का ताना-बाना बुनने वाले आसपा प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने रोडमैप में तैयार करने में जुटे है। जिसके संकेत उन्होंने दिये। किसानों, नौजवानों, पिछडों, अति पिछड़ों, महिलाओं, गांव-गरीबों, मुस्लिमों, दलितों की समस्याओं, मुद्दों को लेकर चुनावी घोषणा पत्र तैयार कराया जा रहा है। अगले महीने चिंतन शिविर में पार्टी के तमाम दिग्गज नेता जुटेंगे और मिशन 2027 को लेकर 27 वादों के तैयार किये जा रहे रोडमैड को अंतिम रूप देते हुए चुनाव की तैयारियों में जुट जाएंगे। सामाजिक न्याय लागू करने का संकल्प दोहाराते...